भीड़ भरे इलाके में चलती कार में लगी आग, मची सनसनी - CG Sandesh

भीड़ भरे इलाके में चलती कार में लगी आग, मची सनसनी

रायपुर। शहर के भीड़ भरे इलाके में आज उस समय में सनसनी फैल गई। जब एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। चालक ने जैसे तैसे कूद कर जान बचाई। लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया।
घटना सुबह 11 बजे की बताई गई है। कोतवाली थाना इलाके के शहीद भगत सिंह चौक में काले रंग की चलती बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक सीजी-04, एनजे-2950 की बोनट से धुआं निकलने लगा और अचानक आग की लपटों से घिर गई। धूआँ और आग देख चालक ने जैसे तैसे कूद कर जान बचा ली। यातायात पुलिस ने फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया गया कार को मैकेनिक शेख नसीम चला रहा था और यह कर ग्लोबल एग्रो कार्पोरेशन लिमटेड की है। कार का बोनट, सीट, टायर समेत अगला हिस्सा ख़ाक हो गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें