महासमुंद : तेज रफ़्तार हुंडई कार ने ओवर टेक कर बाइक सवार को ठ... - CG Sandesh

महासमुंद : तेज रफ़्तार हुंडई कार ने ओवर टेक कर बाइक सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत प्रगति कम्प्यूटर दुकान के सामने तेज रफ़्तार हुंडई कार ने ओवर टेक कर बाइक सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तोगेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह नवभारत कार्यालय में विज्ञापन संग्रहित करने का कार्य करता है कि 26 सितम्बर 21 के रात्रि करीब 08.15 बजे अपने हीरो मोटर सायकल क्र0 CG 06 GB 9042 से महासमुन्द से घर मचेवा जा रहा था कि बीटीआई रोड प्रगति कंप्यूटर दुकान के पास पहुचा था कि उसके पिछे से हुंडई कार आई 10 क्र0 CG 04 HB 6413 का चालक अपने वाहन को उससे ओवर टेक कर तेज एव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसे ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया जिससे वह मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गया, एक्सीडेन्ट से उसके बाया पैर, घुटना एवं पंजा तथा दाया हाथ कोहनी के पास चोट लगा है, घटना को घनाराम साहू, कुलेश्वर साहू देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हुंडई कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें