बसना : तेज रफ़्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत बड़ेसाजापाली रोड में तेज रफ़्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नंदलाल बरीहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बनडबरी (बी) में रहता है. 07 सितम्बर 2021 को खेत से काम करके करीबन 5:00 बजे पैदल घर आ रहा था कि मीलक यादव के खेत के पास पहुंचा था कि भंवरपुर से बड़ेसाजापाली रोड में बड़ेसाजापाली तरफ से बिना नंबर हीरो होंडा सीडी डन का चालक दुबेश सिदार ग्राम दुलारपाली का अपनी मोटरसाइकिल को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट करने से उसके दाहिने पैर एवं बांए पीठ के पसली में चोट लगा है जिसका इलाज बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में इलाज करवाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें