राज्य स्तरीय खो–खो प्रतियोगिता में हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा ... - CG Sandesh

राज्य स्तरीय खो–खो प्रतियोगिता में हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा के तीन छात्रों का हुआ चयन

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2021-22 हेतु 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक कांकेर जिला में आयोजित हैं। जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक, बालिकाओं में तीन छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें चुमन राणा, कु. जान्हवी कैवर्त, शशिभूषण कैवर्ट का चयन राज्य स्तरीय खो खो में हुआ है।

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मोहदा में पी टी खेल टीचर न होते हुए भी प्रतिवर्ष खो खो एवं अन्य प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय चयन होता है। इसका श्रेय विद्यालय व्याख्यता करुणा साहू क्रीडा प्रभारी को जाता हैं।

विद्यालय के बच्चों का राज्य स्तरीय खो खो में चयन के लिए संस्था के प्राचार्य टी सी पटेल, संकुल बोन्दा के संकुल समन्वयक अनिल पटेल एवं गाणाराय साहू, गंगाधर भारद्वाज सरपंच तथा संस्था के शिक्षक गण के एस पटेल, मालिक राम पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, डॉ चंद्रिका चौधरी, डी पी चौहान, जी डी पटेल, हरिहर चौधरी एवं रजत सिंग राजपूत आदि ने उज्ज्वल भविष्य की शुभामनाएं दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें