महासमुन्द : जैन मंदिर से सोने चांदी का चैन एवं नगदी रकम चोरी... - CG Sandesh

महासमुन्द : जैन मंदिर से सोने चांदी का चैन एवं नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत गांधी चौक में जैन मंदिर से सोने चांदी का चैन एवं नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राजेश जैन ने पुलिस को बताया कि वह श्री शांतिनाथ भगवान जैन मंदिर ट्रस्ट महासमुंद का अध्यक्ष है. जैन मंदिर गांधी चौक महासमुंद में बीती रात 22 सितम्बर 21 को लगभग 1 बजकर 50 मिनट में दो व्यक्तियो (सी सी कैमरा में कैद) के द्वारा मंदिर से तीन नग सोने का चैन पेन्डल सहित तथा गुरूदेव के उपर की छत्री चांदी की तथा दान पेटी तोड़कर नगदी पैसो की चोरी कर ली गई है। 03 नग सोने का चैन लगभग 38 ग्राम चांदी का छत्र लगभग 250 ग्राम एंव दान पेटी रखे नगदी रकम जुमला किमती 125000 रू. को चोरी हुआ है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें