पिथौरा : विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के विरोध में आए संकुल समनवयक, कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा की बात
विकासखंड पिथौरा के समस्त संकुल समनवयक द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी के विरोध में एकजुट होकर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाम एक शिकायत पत्र सौंपा है. जिसमे पिथौरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 ओमप्रकाश डडसेना को हटाने की मांग की गई है.
ओमप्रकाश डडसेना पर अभद्र व्यवहार कर अपमानित करने का आरोप है. पत्र में लिखा गया है कि यदि सहायक ग्रेड 2 ओमप्रकाश डडसेना को तत्काल नही हटाया गया तो समन्वयक कोई भी कार्यालयीन कार्य नहीं करेंगे. साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत पत्र को सामूहिक इस्तीफा मामने की बात कही गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें