बस्तर ज़िला कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से कराया अटल टिंक्रिंग ... - CG Sandesh

बस्तर ज़िला कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से कराया अटल टिंक्रिंग लैब का लोकार्पण

बस्तर ज़िला कलेक्टर रजत बंसल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपक़ा ब्लॉक बस्तर का अटल टिंक्रिंग लैब का लोकार्पण स्कूली बच्चों से कराया. सर्वप्रथम ज़िला कलेक्टर सर द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया. पश्चात् स्कूली छात्रा से फ़ीता कटवाकर अटल लैब का विधिवत लोकार्पण किया .अपने ब्यसततम कार्यक्रम में समय निकालकर ज़िला कलेक्टर ने Hss चपक़ा के अटल लैब का लोकार्पण कर लैब के प्रत्येक प्रोजेक्ट व सेंसर के बारे में जानकारी ली बच्चों से सहजता के साथ कुछ प्रयोग दिखाने को भी कहा . साथ ही बच्चों से अपने लक्ष्य के बारे में पूछा तो किसी ने डाक्टर तो कुछ ने सेना में जाकर देश की रक्षा की बात कही बच्चों के जवाब से वे काफ़ी खुस हुए. स्कूल प्राचार्य लोकेश चंद्र पांडेय से अटल लैब का उद्देश्य पूछा तो बड़े सहजता के साथ इस लैब के उद्देश्य पर प्रकाश डाला.   

पश्चात् कलेक्टर सर ने स्वयं जहां क्लास लगता है वहाँ जाने की बात कही पुनःमाता सरस्वती मंदिर में दीप प्रज्वलित कर स्कूल निरीक्षण किया .9वी से12वीप्रत्येक क्लास में जाकर बच्चों के साथ बैठ कर कुछ सवाल किए जिसे बच्चों ने बताया .उन्होंने रसायन जीवविज्ञान फ़िज़िक्स प्रयोगशाला का भी निरीक्षण कर कुछ और सामान उपलब्ध कराने की बात कही लाइब्रेरी देखकर कुछ सुझावात्मक बात कहीं इस निरीक्षण में उनके साथ नारायणपुर विधायक के पुत्र जनपद सदस्य श्रीनानुकश्यप भी साथ में थे.

उन्होंने वॉल प्रिंट व स्कूल रखरखाव देख कर काफ़ी संतुष्ट थे .जाते जाते प्राचार्य से कुछ माँग पूछे तो प्राचार्यजी ने ख़ाली पड़े बिल्डिंग में स्वामी आत्मानंद स्कूल व 08 एकड़ ख़ाली ज़मीन पर बाउंड्रीवाल कुछ अन्य माँग रखी जिसे तत्काल पुरी करने की बात कही।                                          
इस अवसर पर जिलाशिक्षाधिकारी भारती प्रधान ,जनपद सदस्य नानु कश्यप ,बस्तर तहसीलदार कमलकिशोरसाहू SDOP भानपुरी घनश्याम कामड़े, BEO  मोतीरामकश्यप abeo सुशिल तिवारी BRC राजेंद्र ठाकुरसर CAC पाणिग्रही सर लैब प्रभारी प्रेमनाथ कश्यप सर व संकुल के सभी शिक्षक व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें