नक्सलियों ने लगाए थे IED बम, बड़ी घटना होने से बची - CG Sandesh

नक्सलियों ने लगाए थे IED बम, बड़ी घटना होने से बची

नक्सलियों ने धमतरी जिले के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में 10 किलो वजन के IED लगाकर रखा था. सुरक्षा बल के जवानों ने इसे नष्ट कर दिया. इस तरह से एक बड़ी घटना होने से बच गई.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार सुबह सिहावा थाना क्षेत्र में सांकरा गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर IED बम बरामद किया गया. नक्सलियों ने खल्लारी थाना जाने वाली कच्ची सड़क पर भीरागहीन के पास IED बम प्लांट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सिहावा, नगरी थाना पुलिस, डीआरजी और बीडीएस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची. बम को बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें