रायगढ़: खड़ी कार को ठोंकर मारकर बाइक का चालक हुआ घायल, ..112 न... - CG Sandesh

रायगढ़: खड़ी कार को ठोंकर मारकर बाइक का चालक हुआ घायल, ..112 ने बचाई जान..

रायगढ़। खरसिया राइनो को सूतीघाट पतरापाली के पास रोड़ एक्सीडेंट का इवेंट मिला । इवेंट पर तत्काल खरसिया राइनो-1 में आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्में एवं ERV वाहन चालक संदीप दर्शन मौके पर पहुंचे । मोटर सायकल का चालक रोड़ किनारे खड़ी कार को पीछे से ठोंकर मार कर घायल पड़ा था, उसकी ‌स्थिति देख राइनो के जवान बिना वक्त गंवाये घायल को CHC खरसिया लेकर उसका इलाज प्रांरभ कराये । आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्में द्वारा घायल के आईडी, मोबाइल नम्बर से उसके परिजनों को उसके एक्सीडेंट होने की जानकारी देकर सुरक्षित होना बताये ।

घायल का नाम उमेश कुमार चंद्रा पिता राजेंद्र कुमार चंद्रा उम्र 19 वर्ष सा. मोहाभाठा चोरिया थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा का होना पता चला । उसके पिता ने बताया कि वे रायगढ़ में काम करते हैं गांव में राशन कार्ड से चावल मिलने की जानकारी मिलने पर उमेश चावल लेने घर गया था जो चावल लेकर रायगढ़ आ रहा था और दुर्घटना हुई । घायल उमेश चंद्रा एवं उसके परिजन डॉयल 112 स्टाफ को उनके कार्य के प्रति साधुवाद दिये ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें