महासमुंद : पैदल व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मारी, मामला दर्... - CG Sandesh

महासमुंद : पैदल व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मारी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में पैदल व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रविशंकर चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 10 सितम्बर 2021 को शाम 06.30 बजे अपने दुकान से पैदल नदी मोड़ तरफ रोड किनारे जा रहा था तभी NH 53 चंडी मंदिर के सामने रांग साईड से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DR 3690 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से उसके बांए कंधा एवं सिर, कमर,बदन में चोंट लगी है. घटना की जानकारी उसके साला रोहित चंद्राकर को देने पर मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए लाईफ लाईन हास्पिटल आरंग में ले गये जहां उसका उपचार चला है. मो0सा0 चालक द्वारा तेज लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से चोंट लगी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें