उत्तर बस्तर कांकेर : लघु अवधि रोजगार एवं मॉडल कैरियर प्रशिक्... - CG Sandesh

उत्तर बस्तर कांकेर : लघु अवधि रोजगार एवं मॉडल कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 सितम्बर तक

माईक्रोसॉफ्ट डिजी सक्षम के तहत लघु अवधि रोजगार एवं मॉडल कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 सितम्बर तक जिला रोजगार कार्यालय कांकेर में आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने जानकारी दी है कि ‘‘नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल अब माईक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने नेशनल कैरियर सर्विस में पंजीकृत नौकरी चाहने वालों के लिए माईक्रोसॉफ्ट डिजी सक्षम निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल ऑफिस स्पेशलिस्ट और स्पेशलिस्ट और एमटीए टेक्नोलॉजी एसोसिएट (एचटीएमएल)  के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

माईक्रोसॉफ्ट डिजी सक्षम निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक एवं शिक्षा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पाठ्यक्रम लेने के लिए एनसीएस उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके पंजीकरण, लॉगिन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन करने के लिए वेबसाईट www.ncs.gov.in    पर किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में कार्यालयीन समय में मोबाईल नंबर 8770208827 से संपर्क किया जा सकता है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें