महासमुन्द : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने वकील को मारी ठोकर, मामल... - CG Sandesh

महासमुन्द : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने वकील को मारी ठोकर, मामला दर्ज

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने वकील को मारी ठोकर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भूपेन्द्र चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि जिला एव सत्र न्यायालय महासमुन्द में शासकीय अधिवक्ता के पद पर कार्यरत है । 07 सितम्बर 21 को अपने आफिस के सामने खडा था, तभी बरौण्डा चौक तरफ से आ रही एक मोटर सायकल मोपेड सुपर एक्सल क्र0 CG 04 ND 3125 का चालक गगन पटेल अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे उसका दाहिना पैर में काफी चोट लगी है। घटना को आस पास के लोग देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें