पिथौरा : सायकल सवार को बाइक ने ठोकर मारी, मामला दर्ज.
थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम टेका में सायकल सवार को बाइक ने ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जीवनलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि 04 सितम्बर 2021 को अपने सायकल से शाम करीबन 07 बजे खेत से अपने घर तरफ आ रहा था कि ग्राम टेका के पास मेन रोड में मेमरा तरफ से आ रहे मोटर सायकल का चालक कृष्ण कुमार बरिहा द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह फेंकाकर गिर गया उसके सिर में पीछे तरफ चोट लगा है एवं पूरा शरीर दर्द कर रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें