छत्तीसगढ़: नदी में वैन धो रहा था व्यक्ति, अचानक आई बाढ़ से बहने लगी गाड़ी
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का एक व्यापारी अपनी वैन को नदी में धो रहा था की इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई जिससे वह वाहन को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा तो वाहन का पहिया रेत में धंस गया. इसके बाद उसका वाहन कई बार पलट कर कुछ दूर चला गया. यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी लग गई. नदी का जब जल का स्तर कम हुआ तो ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. कुसमी हाट बाजार में वैन से कपड़ा बेचने का काम करने वाले व्यापारी की वैन बीच नदी में अचानक बाढ़ आने से बह गई. इस दौरान वैन कई बार पलटी.
पाठ क्षेत्र में तेज
बारिश होने के कारण नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, इससे उसका वाहन तेज बहाव में बहते हुए कई बार पलट कर कुछ दूर चला
गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें