महासमुंद : घर का ताला तोड़कर सोने चांदी व नगदी रकम चोरी, मामल... - CG Sandesh

महासमुंद : घर का ताला तोड़कर सोने चांदी व नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 05 नयापारा में घर का ताला तोड़कर सोने चांदी व नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

परमा बाई ने पुलिस को बतायी कि वह 02 सितम्बर 2021 के दोपहर 02.00 बजे घर में ताला लगाकर अपने पिता जो बीमार है उसे देखने सुभाषनगर आयी थी तथा घर में कोई नही था। 03 सितम्बर 2021 के सुबह 07.30 बजे उसका लड़का डोमेश कुमार साहू घर गया देखा तो बाहर का ताला नही टूटा था, अंदर जाकर देखा तो बेडरूम का ताला टूटा था। सामान बिखरा पड़ा था किचन का ताला टूटा था, जहां गोदरेज का आलमारी रखा था जो खुला हुआ था। उसमें रखे सामान बाहर बिखरा था आलमारी के लाकर में एक गुलबंद सोने, दो मंगलसूत्र सोने का दो पायल चांदी का तथा नगदी 20,000 रूपये कोसरंगी देना बैंक से 5-6 दिन पूर्व निकाले थे जिसे कोई अज्ञात चोर दीवाल कुदकर घर में घुंसकर ताला तोड़कर जुमला रकम 30,000 रूपये का मशरूका को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें