बसना का ग्राम सिंघनपुर हुआ कोरोना पूर्ण टीकाकृत गांव  - CG Sandesh

बसना का ग्राम सिंघनपुर हुआ कोरोना पूर्ण टीकाकृत गांव

बसना के ग्राम सिंघनपुर जिसकी जनसंख्या 1510 है के 18 से 44 आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को दिनांक 2 सितंबर 2021 को कोरोना टीका लगाकर इस गांव को पूर्ण टीकाकृत गांव घोषित किया गया है.

इस टीकाकरण अभियान में सरपंच सत्यवती नर्मदा व उपसरपंच गजेन्द्र कश्यप एवं गांव के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा है.

इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी प्रधान, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक डोलचंद नायक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्यामलाल सिदार का कुशल मार्गदर्शन मिला इस टीम में ग्रामीण स्वा संयोजक के बी कुलदीप, उपेंद्र प्रधान, सीएच ओ वर्षा रानी के साथ ही पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारियों का आपस में समन्वय के साथ सहयोग के कारण ही पूर्ण टीकाकरण का कार्य सफल हो पाया ग्राम सिंघनपुर के मितानिन लता सोनी, सावित्री दास, मालती बेहरा व अनिता नाग का कार्य भी सराहनीय रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें