बसना : खेत के पास से बाइक चोरी, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम खुर्सीपहार में खेत के पास से बाइक चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जयप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त 2021 को सुबह करीब 10.00 बजे खेत का काम कराने अपने मो0सा0 सायकल सुपर स्प्लें डर क्रं0 CG06GG9625 में गया था, मोटर सायकल को बरचौक डबरी के पार में खडे करके खेत में काम करवा रहा था । करीब 12.00 बजे लेबर लोगो को खाना छुट्टी देकर वह वापस घर जाने के लिए अपने मोटर सायकल के पास आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां पर नहीं था आस पास पता किया कोई पता नहीं चला । उसके मो0सा0 सुपर स्प्लें डर नीला कलर का कीमती 25000 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें