सरायपाली: स्वास्थ्य टीम उतरी शत प्रतिशत टीकाकृत कराने हेतु - CG Sandesh

सरायपाली: स्वास्थ्य टीम उतरी शत प्रतिशत टीकाकृत कराने हेतु

सरायपाली विकासखंड सरायपाली के एसडीएम नम्रता जैन स्वयं स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू , विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी अार धृतलहरे के साथ विकासखंड सरायपाली के समस्त ग्रामों को महासमुंद जिले में सर्वप्रथम शत प्रतिशत कोरोना टीकाकृत कराने के उद्देश्य से ग्राम बालसी, नुनपानी व चकरदा में घर घर जाकर कोरोना टीकाकरण हेतु एक सौहाद्रपूर्ण माहौल निर्मित करते हुए प्रेरित किया गया एवम् ग्रामीणों के समस्या को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकृत किया गया जिससे ग्रामीण स्वस्फूर्त टीकाकरण कार्य में सहयोग करने लगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय कर्मचारी पटवारी, शिक्षक , पंचायत सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन का भी सहयोग लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें