देवभोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद  का नवीन कार्यकारिणी  नि... - CG Sandesh

देवभोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद का नवीन कार्यकारिणी नियुक्त किया गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरियाबंद के अन्तर्गत गोहरापदर इकाई में कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से महासमुंद विभाग के विभाग संगठन मंत्री चंदराम साहू मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहें । नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में गोहरापदर इकाई के नगर मंत्री आकांक्षा जयसवाल को बनाया गया एवं नगर मंत्री आकांक्षा जायसवाल कहा कि पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा सदैव छात्रहित व राष्ट्रहित में कार्य करेंगे एवं नगर मंत्री का जो दायित्व दिया गया उसके लिए हृदय से धन्यवाद दिया । 

सहमंत्री गजानन नागेश उन्होंने कहा अगर छात्रहित में सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ी तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे । साथ ही सहमंत्री गजानन नागेश ममता यादव ,दिव्या ,कोष प्रमुख चोवनलाल ,कार्यालय प्रमुख रेखराम बीसी,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सविता पटेल ,SFD प्रमुख भारती जगत ,SFS प्रमुख प्रियांशु ठाकुर महाविद्यालय प्रमुख विजय नेताम सह प्रमुख झरना नेताम विद्यालय तुसर यदु सोशल मीडिया प्रमुख नितेश नेताम सह प्रमुख मुकेश नायक जनजाति छात्र प्रमुख मोहित ठाकुर क्रीड़ा प्रमुख अश्विनी यादवनगर कार्यकारिणी सदस्य विकाश शर्मा कैलाश यादव रूपनारायण नायक ,सूरज बीसी,भुनेश्वर सिन्हा,अभिषेक यादव अन्य एस कुमार ,अन्य कार्यकर्ता को बनाया गया । सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ को जिला संयोजक अनंत सोनी,छुरा नगर मंत्री भिषेक पांडेय, गौरीशंकर कश्यप आदि लोगों ने बधाई दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें