बीहड़ वनांचल क्षेत्र ग्राम जांगड़ा में यादव समाज द्वारा भव्य... - CG Sandesh

बीहड़ वनांचल क्षेत्र ग्राम जांगड़ा में यादव समाज द्वारा भव्य तरीके से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

मैनपुर: हर वर्ष के भांति ग्राम जांगड़ा में जन्माष्टमी के इस अवसर पर ऐसे तो दिनभर रातभर भजन कीर्तन चलता रहा, पर 12 बजते ही लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर घंटा-घड़ियाल बज उठे। ग्राम जांगडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंग गयी। सीमित में प्रमुख रूप से युवा समिति अध्यक्ष भुवन लाल यादव गांव के पुजारी जादू राम झाकर पदुराम सरपंच प्रतिनिधि हेमंत नेताम उप सरपंच प्रतिनिधि भानु प्रताप सिन्हा एवं समस्त ग्रामवासी ने जयकारे लगाने लगे। रंग-बिरंगे फूलों, बैलून और बिजली के बल्बों से आकर्षक तरीके से सजे श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया गया।

भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गयी। पुरोहितों द्वारा भोग चढ़ाने, आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महाआरती में सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें