नकली बंदूक दिखाकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर: बीते शुक्रवार को पुलिस ने कंपनी गार्डन के सामने आटो चालक व राहगीरों को खुलेआम पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नकली पिस्टल से आने-जाने वाले लोगों को धमकाया करता था जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा.
वायरल विडियो को देखकर पुलिस ने संदेही युवक को पकड़ लिया. सिविल लाइन पुलिस ने युवक की पहचान सरकंडा के चिंगराजपारा स्थित सूर्या चौक निवासी दादू सतनामी पिता छोटेलाल सतनामी (22) के रूप में की। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें