जन्माष्टमी को प्रदेश में बंद रहेगी मदिरा और मांस की दुकान
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जन्माष्टमी पर्व पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त 2021 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में यादव समाज की ओर से सरकार से इस तरह की मांग की गई थी कि जन्माष्टमी के अवसर पर मांस और शराब की दुकानें बंद रखी जानी चाहिए। सरकार ने यह मांग मानते हुए जन्माष्टमी के दिन शराब और मांस की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। पहली बार मांस और मदिरा की दुकानें जन्माष्टमी पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें