महासमुन्द : बाइक ने बाइक को ठोकर मारी, वाहन क्षतिग्रस्त.
महासमुन्द थाना अंतर्गत परसदा के पास बाइक ने बाइक को ठोकर मारी, वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनिल ढीढी ने पुलिस को बताया कि वह 24 अगस्त 2021 को वह रात्रि 09.00 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 3523 से अपने मूल गांव भोरिंग से महासमुंद आ रहा था कि परसदा पुलिस लाईन के पास पहुंचा था उसी समय महासमुंद की ओर से मोटर सायकल क्र0 CG 04 NA 3903 का चालक अपने मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर सामने से उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे वह मोटर सायकल से नीचे गिर गया। उसके सिर में चोंट आकर खून बहने लगा । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें