बसना : गलत दिशा में चलाकर बाइक ने बाइक को ठोकर मारी, वाहन क्... - CG Sandesh

बसना : गलत दिशा में चलाकर बाइक ने बाइक को ठोकर मारी, वाहन क्षतिग्रस्त.

थाना बसना अंतर्गत बिटांगीपाली के पास गलत दिशा में चलाकर बाइक ने बाइक को ठोकर मारी, वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उग्रसेन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 22 अगस्त 2021 को सुबह ग्राम गधहाभांठा से अपने ससुराल ग्राम बेंदारी अपनी पत्नी श्रीमति हरिमोती पटेल को मो0सा0 क्रं0 CG 06 GR 6028 में बिठाकर राखी त्यौहार के नाम से गया था । जहां से वापस आते समय करीबन शाम 04.30 बजे बिटांगीपाली के पास पहुंचा था कि बसना की ओर ओर से रांग साईड से आ रही मो0सा0 क्रं0 CG 11 CA 6283 के चालक ने अपने वाहन को गलत दिशा से चलाते हुए तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके मो0सा0 का सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसे दाहिने हांथ की कलाई, बांए घुटने के नीचे में चोंट आई है । उसकी पत्नी को कोई चोंट नहीं आया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मो0सा0 चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें