सड़क हादसे में विधायक के बेटे सहित तीन की हुई मौत
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बस और कार में भिड़ंत से मरवाही विधायक के बेटे समेत तीन की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों युवकों के शव कार में ही फंस गए थे। जिसे गैस कटर की सहायता से तीनों के शव बाहर निकाले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास करीब 2 बजे के आसपास हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों की पहचान की। बताया जा रहा है कि विधायक के बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव समेत तीनों मृतक विद्युत विभाग में कार्यरत थे. घटना रात लगभग 2 बजे की है. घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों शव कार में चिपक गए थे, जिसे गैस कटर के जरिये घण्टों रेस्क्यू कर निकाला गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें