एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - CG Sandesh

एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB टीम ने SDM कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को पांच हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन डायवर्जन के लिए क्लर्क ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसी की पहली किश्त लेते हुए टीम ने उसे दबोच लिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्लर्क को पकड़ने के लिए ACB की 9 सदस्यीय टीम पहुंची थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुज नगर निवासी एक किसान ने अपनी 0.02 हेक्टेयर जमीन के व्यवसायिक डायवर्जन के लिए SDM कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि इस पर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 क्लर्क मुनेश्वर राम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। किसान ने इतने रुपए एक साथ देने में असमर्थता जताई। इस पर किश्त में रुपए देने का दोनों के बीच सौदा तय हुआ। रुपए देने की जगह किसान ने अंबिकापुर स्थित ACB कार्यालय में शिकायत कर दी।

ACB ने शिकायत कर सत्यापन के बाद ट्रैप तैयार किया। तय तारीख पर सोमवार को किसान रिश्वत की पहली किश्त 5 हजार रुपए देने के लिए SDM कार्यालय पहुंचा। यहां डायवर्जन शाखा में क्लर्क ने जैसे ही किसान से रुपए लिए टीम ने उसे धर दबोचा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें