छत्तीसगढ़: सहकारिता विभाग में 3 हज़ार पदों पर होगी बम्पर भर्त... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: सहकारिता विभाग में 3 हज़ार पदों पर होगी बम्पर भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र में तीन हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सहकारिता विभाग ने एक बैठक में इस संबंध में सरकार के समक्ष पूरी योजना का खाका पेश किया है। इस बैठक में बताया गया की 1700 पद समिति प्रबंधक एवं सुपरवायजर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों की भर्ती सीजी व्यापम के द्वारा होगी.

सहकारिता क्षेत्र में 3000 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। यह काम सहकारिता क्ष्रेत्र के लिए बनाई गई एक कमिटी कर रही है। सहकारिता क्षेत्र में 3000 पदों में भर्ती की सम्पूर्ण नियम शर्ते बहुत जल्द व्यापम के द्वारा जारी की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें