प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी 29 अगस्त को करेंगे आकाशवाणी पर ‘... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त को करेंगे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’, आप भी भेज सकते हैं अपने सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 अगस्त को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 80-वीं कडी में देश-‍विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की अगली कडी में शामिल किये जाने वाले विषयों पर भी लोगों से सुझाव मांगे हैं।

लोग अपने विचार नमो एप या माई गोव ओपन फोरम पर भेज सकते हैं। वे टोल फ्री नम्‍बर 1 8 0 0-1 1-7 8 0 0 पर अपने संदेश हिन्‍दी और अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। फोन-लाइनें 27 अगस्‍त तक खुली रहेंगी। प्रधानमंत्री को सीधे अपने सुझावों से अवगत कराने के लिए 1922 पर मिस्‍ड-कॉल देकर और एस एम एस के जरिये प्राप्‍त लिंक का अनुसरण करके सुझाव दे सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें