विश्व शांति के लिए किया महारूद्रभिषेक व अखण्ड रामायण पाठ - CG Sandesh

विश्व शांति के लिए किया महारूद्रभिषेक व अखण्ड रामायण पाठ

पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर के तत्वाधान में गत शुक्रवार को नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में महारुदार्भिषेक एवं अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ! इस धार्मिक अनुष्ठान को आचार्य पं. युवराज पाण्डेय जी ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ जाप कर विधि-विधान से पूजन सम्पन्न कराया!इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान में अमलीपदर नगर के नर-नारियों सहित क्षेत्रभर के श्रद्धालु भक्तों ने फूलपान-पुष्प व जल चढा़कर पूजा अर्चना किया ! 

वहीं आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर के समस्त सदस्यों ने भी पूजन -अर्चन कर विश्व शांति के लिए कामना किया!ज्ञात हो कि रामायण मंडली अमलीपदर द्वारा एक माह तक लगातार मानस पाठ किया गया!जिसका अखंड जाप 21 सितम्बर से शुभारंभ होकर आगामी 22 सितम्बर,दिन-रविवार को 51वें वर्ष कि पूर्णाहुति किया जावेगा ! इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रमुखरूप से आचार्य युवराज पाण्डेय, प्यारेलाल दुबे,प्रेमराव वाघे,हरि महंती,हरि राम यादव,हेमलाल पाण्डेय सेवन लाल दूबे,प्रेमलाल सिन्हा टीकम,सिन्हा मेघराज पुरोहित कैलाश राजपुरोहित, रवीन्द्र राजपुरोहित,केशव राम यादव भुनेश श्रीवास,रुपराम यादव उमेश श्रीवास,बंसीलाल साहू अमर सतपथी,कुष्ण कुमार त्रिपाठी ,दुग्गु ठाकुर हर्ष जैन संस्कार सतपथी,श्रवण श्रीवास पुरन साहू,दीनू मंहती,कमल सिन्हा,मोनू सिन्हा,पोखराज यादव,निखिल त्रिपाठी,नरेश यादव,राजेश कुमार,बबलू यादव दीपक श्रीवास,सहित बड़ी संख्या में अमलीपदर क्षेत्र के श्रद्धालुभक्त शामिल हुए और पुण्य के भागी बने !


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें