किसानों को ट्रैक्टर, उपकरण किराए पर देने के लिए सोनालिका समू... - CG Sandesh

किसानों को ट्रैक्टर, उपकरण किराए पर देने के लिए सोनालिका समूह ने पेश किया ऐप

सोनालिका समूह ने गुरुवार को कहा कि उसने किसानों को उच्च तकनीक वाली कृषि मशीनरी किराए पर देने के लिए एक ऐप पेश किया है। ‘सोनलिका एग्रो सॉल्यूशंस’ ऐप किसानों को मशीनरी किराए पर देने वालों की एक श्रृंखला से जोड़ता है, जो अपने आसपास के क्षेत्र में उच्च तकनीक वाले कृषि उपकरण किराए पर देते हैं।

समूह ने एक बयान में कहा कि किसान अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध विभिन्न विकल्पों में से चुन सकते हैं.

सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा, ‘‘सोनालिका किसानों के लिए कृषि मशीनीकरण को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटलीकरण के इस युग में हमने विशेष रूप से ट्रैक्टर और उपकरणों को किराये पर लेने के लिए सोनलिका एग्रो सॉल्यूशंस ऐप पेश किया है, जिसके जरिए किसान उपलब्ध उन्नत कृषि मशीनरी का चुनाव अपने अनुसार कर सकते हैं।’’

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें