उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम बरहेली में निःशुल्क आयुर्वेद चिकि... - CG Sandesh

उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम बरहेली में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

आयुष चिकित्सा विभाग द्वारा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम बरहेली में गत दिवस निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 226 मरीजों का उपचार किया गया एवं निःशुल्क दवाईयां दी गई, इनमें 82 महिला, 67 पुरूष, 34 बालक और 43 बालिकाएं शामिल हैं। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों को काढ़ा का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दी गई, साथ ही वर्षा ऋतु जन्य व्याधी चिकित्सा एवं आहार-विहार संबंधी जनजागरूकता के लिए बाजार स्थल बरहेली में फ्लेक्स, पाम्पलेट के माध्यम से तथा कोटवार द्वारा बरहेली व गोदग्राही ग्रामों में मुनादी करवाकर प्रचार-प्रसार किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें