बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...15 नवंबर को अवकाश की घोषणा
मध्यप्रदेश विधानसभा के
मानसून सत्र में आदिवासियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने जमकर हंगामा किया
था। सदन में विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित नहीं करने पर कांग्रेस ने
जमकर नारेबाजी की थी। वहीं, अब शिवराज सरकार ने आदिवासी दिवस पर छुट्टी को
लेकर मचे बवाल के बाद बड़ा फैसला लिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से
जारी आदेश के अनुसार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश में
सामान्य अवकाश रहेगा। बता दें कि आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित नहीं किए
जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार ने
आदिवासियों का अपमान किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें