दोस्त के साथ बैठकर आपस मे बातचीत, हसी मजाक करने वाले को लकड़ी... - CG Sandesh

दोस्त के साथ बैठकर आपस मे बातचीत, हसी मजाक करने वाले को लकड़ी के डंडे से मारा.

त्रिलोक कावडे ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 21  को शाम करीबन 05.00 बजे वह अपने दोस्त नीलकमल वटटी के साथ खेत गया था, जहाँ दोनों खेत के पास बैठकर आपस मे बातचीत हसी मजाक कर रहे थे.

त्रिलोक कावडे ने बताया कि उसी दौरान शाम लगभग 05:30 बजे उसके गांव के संजय मटियारा और रोहित फुटान आये और दोनो उसे किसके बारे मे बात कर हस रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौचकर जान से मारने की धमकी देते हूये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

इसके बाद जब मारपीट को देखकर नील कमल वटटी बीच बचाव करने आया तो संजय मटियारा पास मे पडे लकड़ी का डंडा को उठाकर बोला कि तु बीच मे मत आ नही तो तुझे भी मारगे बोला और लकड़ी के डंडा से मारपीट किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय मटियार और  रोहित फुटान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें