पिथौरा : लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले कार्यवाही.
पिथौरा पुलिस को 16 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कसहीबाहरा में छमनलाल बंजारे अपने घर के सामने में लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबिर की सुचना पर पुलिस स्टाफ मौके पर जाकर रेड किया जहां पर एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम छमनलाल बंजारे पिता चैनसिंग बंजारे उम्र 40 साल साकिन कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी बताया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. छमनलाल के कब्जे से एक 180 एम एल वाली शीशी में भरी करीबन 90 एमएल देशी प्लेन शराब किमती 40 रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिन्हे गवाहों को सुंघाने पर शराब के गंध आना बताये.
आरोपी छमनलाल बंजारे का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें