टॉप-20 में जगह बनाने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में बाहर.... कम ... - CG Sandesh

टॉप-20 में जगह बनाने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में बाहर.... कम अंक वाले लोगों को इंटरव्यू में ज्यादा अंक देकर किया गया चयन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्वास्थ्य विभाग में नर्स स्टाफ की भर्ती की गई थी. इस नर्स भर्ती प्रक्रिया में धांधली हुआ है. यह आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है. विभाग की चयन प्रक्रिया में सवाल उठाया है. टॉप-20 में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों ने आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन से मुलाकात की. इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि टॉप-20 में आए लोगों का चयन न करते हुए ऐसे लोगों को इंटरव्यू में ज्यादा अंक दिया गया है, जो कि 100वें नंबर में भी जगह नहीं बना पाए. उनको 14 अंक देकर आगे बढ़ा दिया गया. जबकि टॉप-20 के अभ्यर्थियों को 6 से 7 अंक देकर चयन से बाहर कर दिया गया है. जिसका विरोध किया जा रहा है.

एक अभ्यर्थी के भाई ने बताया कि उसकी बहन सामान्य वर्ग में टॉप-9 में जगह बनाई है, जबकि एससी वर्ग में पहले नंबर पर है. फिर भी उसका चयन नहीं किया गया. कम अंक वाले लोगों को इंटरव्यू में ज्यादा अंक देकर चयन किया गया है. इसमें कहीं न कहीं बड़ी धांधली की गई है. जिसकी जांच किए जाने की मांग कलेक्टर और विधायक से की गई है. यदि सुनवाई नहीं होती है, तो मुख्यमंत्री, राज्यपाल तक जाएंगे. यदि फिर भी नहीं सुने तो हाईकोर्ट भी जाएंगे.

इस मामले में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. के.आर. सोनवानी ने बताया कि चयन में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई है. इसमें कोई धांधली वाली बात नहीं है. इंटरव्यू में आए युवाओं का चयन समिति ने सेलेक्ट किया है. 20 नंबर के इंटरव्यू में मैग्जिमम नंबर दिया गया है. कोई जरूरी नहीं है कि जैसे टॉप किया, वैसे ही इंटरव्यू में नंबर मिले.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें