मोटर सायकल दुर्घटना में एक की मौत, मामला दर्ज
नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किलेपार में दो मोटर सायकल के दुर्घटना होने पर एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार होमीश्रीधर सौंदर्य 08 अगस्त 2021 को शाम करीबन 07.20 अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HQ 3977 से अपने दोस्त ओमप्रकाश के साथ ग्राम जेपरा से ग्राम किलेपार आ रहा था कि ग्राम किलेपार मेन रोड तालाब के पास विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल बिना नंबर का HF डिलक्स के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को चलाकर मोटर सायकल सीजी 04 HQ 3977 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेाटर सायकल में सवार होमीश्रीधर ओमप्रकाश दोनों गिर गये.
जिससे होमीश्रीधर के सीर में गंभीर चोट लगने से सीएचसी चाराम ईलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में मौत हो गया. मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें