सरायपाली : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के शराब पीकर विवाद करने और पैसा मांगने की आदत से थी परेशान.
महासमुंद जिले में शराब के कारण पर एक बार फिर एक महिला को आत्महत्या करना पड़ा है, मामला सरायपाली के ग्राम बलौदा है. जहाँ मृतिका का पति आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद करता था. जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्महत्या कर ली. मामले में सरायपाली पुलिस ने आरोपी पति पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 2021 को रात करीब 7 बजे महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि महिला का पति रघुनाथ रौतिया पिता सोमनाथ उम्र 26 साल आये दिन मृतिका कमला रौतिया के साथ शराब पी कर झगड़ा विवाद करता था, और काम नहीं करता था.
मृतिका का पति शराब पीने के लिऐ अपनी पत्नी का पैसा मांगता था और उसके मजदूरी के पैसा को जबरदस्ती ले लेता जाता था. जिससे प्रताड़ीत एवं परेशान हो कर कमला रौतिया ने फांसी लगा ली.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें