अक्टूबर में होगी यूजीसी नेट की परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया हुई ... - CG Sandesh

अक्टूबर में होगी यूजीसी नेट की परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया हुई प्रारंभ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नोटिस के अनुसार अब दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र की यूजीसी नेट परीक्षा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। अब दोनों सत्रों की परीक्षा एक साथ 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2021 के बीच आयोजित होगी। पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के कारण यूजीसी नेट दिसंबर 2021 परीक्षा स्थगित की गयी थी। अब यूजीसी नेट के परीक्षा चक्र को नियमित करने के लिए यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के साथ ही लंबित दिसंबर चक्र की परीक्षाओं को आयोजित करने की घोषणा की है।

एजेंसी ने आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से प्रारम्भ कर दी है. उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2021 निर्धारित है. उम्मीदवारों को 6 सितंबर तक निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन में संशोधन 7 से 12 सितंबर तक किया जा सकताहै. साथ ही, दिसंबर 2020 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किये, लेकिन परीक्षा शुल्क नहीं भर पाए उम्मीदवारों को भी एनटीए ने एक और मौका दिया है। ये उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें