विधायक चंदन कश्यप ने किया एरोमेटिक कोण्डानार अंतर्गत पौधरोपण
नारायणपुर: आज नारायणपुर विधायक एवं छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कोण्डागांव वि.ख. के ग्राम मयूरडोंगर पहुंच के एरोमेटिक कोण्डानार अंतर्गत सुगंधित एवं औषधीय पौधों के पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुगंधित और औषधीय पौधों मे पोलाई एवं लेमन ग्रास पौधों का रोपण किया। कलेक्टर कोण्डागांव एवं सह उप संचालक कृषि विभाग ने इस प्रोजेक्ट के बारे मे ग्रामीणों को जानकारी दी।

विधायक
चंदन कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए
कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान
हितैषी, सरकार है क्षेत्र की विकास ही मेरी पहली
प्राथमिकता, हमे केवल पौधरोपण ही नहीं करना है बल्कि इसका
संरक्षण कर प्रकृति को हरा भरा करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना
है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार सदैव प्रयासरत है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें