तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पि... - CG Sandesh

तुमगांव : चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस को 10 अगस्त 2021 को आरोपी राजेश धृतलहरे अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 90ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त किया गया.

इसी तरह आरोपी सुकलाल डहरिया अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 90ml अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 60 रू. को जप्त किया गया.

इसी तरह आरोपी तेजराम कुर्रे अवैध रूप से घटनास्थल में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 80ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें