सरायपाली : इस गाँव के पंचो द्वारा सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तयारी.
ग्राम पंचायत कुसमीसरार के सरपंच के मनमानी रेवैये और भ्रष्टाचार से परेशान होकर पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है, पंचों ने बताया कि वे कुछ दिन पूर्व अविश्वास प्रस्ताव देने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सरायपाली पहुंचे थे. लेकिन कुछ कारणवश प्रस्ताव जमा नहीं हो पाया. पंचों ने सरपंच पर वित्तीय अनियमितता और मनमानी करने का आरोप लगाया है.
वार्ड क्रमांक पंचो ने बताया कि सरपंच शिवप्रसाद बारीक और सचिव नरहरि सुरजाल बिना
पंचायत बैठक किए ही कई कार्य मनमाने तरीके से करते है. पंचायत में में बिना पंचों
की सहमित से कार्य किया जाता है फिर उसे अधुरा छोड़ दिया जाता है, या तो भ्रष्टाचार
कर दिया जाता है.
पंचों ने बताया कि गौठान के भी कई कार्य अब तक पुरे नहीं किये गए हैं, शौचालय के लिए कमरा तो बनाया गया लेकिन उसमे सीट नहीं लगाया गया है, नल-जल योजना, 14वें वित्त, 15वें वित्त, फर्जी बिल लगाकर राशी का आहरण जैसे कई आरोप लगाये गए हैं. जिनके चलते पंचो द्वारा अब सरपंच के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है.