सरायपाली : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधायक किस्मतलाल नंद के द्वारा प्रदान किया गया वन संसाधन अधिकार प्रमाण पत्र.
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने कीर्तिमान स्थापित हुए देश में पहली बार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों और टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के गांवों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण की शुरुआत की.
मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रदान किए. जिसके बाद देश में पहली बार प्रदेश के शहरों में रहने वाले आदिवासी समुदाय को वहां के जंगलों पर अधिकार देने की शुरूआत आज धमतरी जिले की नगर पंचायत नगरी से की गई.

वहीँ इस अवसर पर सरायपाली जनपद के ग्राम चिवराकुंटा में वन संसाधन का अधिकार प्रमाण पत्र विधायक किस्मतलाल नंद के द्वारा प्रदान किया गया.
इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली नम्रता जैन, जनपद पंचायत सीईओ स्निग्धा तिवारी सहित पुलिस, राजस्व और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे. जहाँ समस्त ग्राम वासियों के समक्ष कार्यक्रम का संपादन किया गया.