अब Whatsapp के जरिए कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं कोव... - CG Sandesh

अब Whatsapp के जरिए कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र

अब तक वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए लोगों को को-विन वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप में लॉग इन करना पड़ता था। लेकिन अब यह काम WhatsApp के जरिए भी किया जा सकता है।

कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को अपने फोन में +91 9013151515 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद आपको व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर मैसेज करना है। वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए चैट में “Download certificate” लिखकर भेज दें।

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी वेरीफाई करने के बाद कुछ ही देर में कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें