नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया केलो नदी में जल समाधि लेकर प्रदर्शन...
नियमितीकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों ने प्रदेश भर में आज उग्र आंदोलन किया। इसी क्रम में रायगढ़ में भी अनियमित कर्मचारियों द्वारा चक्रपथ पर केलो नदी में जल समाधि लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अनियमित कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आश्वस्त किया था कि उनकी सरकार आने पर 10 दिनों के भीतर सभी को नियमित कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में भी वादा किया था लेकिन सरकार आने के बाद आज पर्यन्त उनकी मांग पर ध्यान नही दिया गया। जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती वे चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें