सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा हाट बाजार क्लीनिक छुईपा... - CG Sandesh

सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा हाट बाजार क्लीनिक छुईपाली का निरीक्षण किया गया

सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा विगत दिवस ग्राम छुईपाली में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक का निरीक्षण किया जहां पर बाजार में उपस्थित आम नागरिकों को अपना हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर ,शुगर, मलेरिया, मौसमी बिमारी इत्यादि का मुफ्त में जांच व इलाज कराने की अपील किया साथ ही सब्जी विक्रेताओं को सड़े गले खराब हो चुके सब्जियों को नहीं बेचने का आग्रह किया एसडीएम मैडम द्वारा अपने समक्ष कोटवार को लाउडस्पीकर से मुनियादी करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग के मरीज पंजीयन रजिस्टर का भी निरीक्षण किया


 उपरोक्त शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे व स्वास्थ्य टीम से ढेबर मालाकार, निर्मला नागेश, भरत लाल नायक, ब्रम्ह प्रकाश कर, पुरुषोत्तम पटेल, आरती सिदार, समुंद टंडन, नीलावती तांडी, रेणुका पंडा, कोटवार हेमचंद इत्यादि उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें