महासमुंद : स्कुटी वाहन में परिवहन करते समय दो व्यक्तियों से ... - CG Sandesh

महासमुंद : स्कुटी वाहन में परिवहन करते समय दो व्यक्तियों से 60 पौवा शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस को 07 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति संयुक्त रूप से बेमचा की ओर से एक स्कूटी जुपीटर में अवैध रूप से शराब परिवहन करते महासमुंद की ओर आ रहा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस की टीम तुमगांव रोड मार्ग में उत्तम पेट्रोल पंप के पास में दबिश देकर दो व्यक्तियों को बिना नंबर का जुपीटर से संयुक्त रूप से अवैध शराब परिवहन करते आ रहा था जिसे जुपीटर स्कूटी सहित घेराबंदी कर पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. आकाश यादव पिता दिलीप यादव उम्र 29 साल साकिन रेल्वे कालौनी वार्ड नं0 09 महासमुंद, थाना जिला महासमुंद 2. अमजद अली पिता कासिम अली उम्र 23 साल अटल आवास नयापारा महासमुंद, का रहने वाला बताये।

संदेहीयों के संयुक्त कब्जे से एक काई रंग के बैग के अंदर 60 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ml भरी हुई जुमला 10800 ml किमती 4,800 रूपये एवं एक पुराना इस्तेमाली जुपीटर स्कूटी कत्था रंग बिना नंबर किमती करीबन 20,000 रूपये जुमला रकम 24,800 रूपये को जप्त कर शराब को मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें