बसना : तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कुटी वाहन को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत पदमपुर रोड के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कुटी वाहन को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 05 अगस्त 2021 को श्याम पेट्रोल पंप से अपने स्कुटी क्रं0 CG 06 GR 1626 से अपने घर बंसुला जा रहा था थाना के सामने पहुंचा था कि उसके पिछे आ रही ट्रक क्रं0 CG15DD9477 के चालक ने अपने ट्रक को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी स्कुटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह स्कुटी सहित जमीन में गिर गया । एक्सीडेंट से उसे दोनो हाथ, कमर के नीचे चोंट लगी है । घटना के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर पदमपुर रोड बंसुला की ओर भाग गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें