मास्क का उपयोग नहीं करने वाले 87 व्यक्तियों से वसूला गया 12 ... - CG Sandesh

मास्क का उपयोग नहीं करने वाले 87 व्यक्तियों से वसूला गया 12 हजार का अर्थदंड

जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गाईनलाइन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसी कड़ी में मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों को जुर्माना से दंडित भी किया जा रहा है।
कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार इसके लिए नगरीय निकायों में अभियान भी चलायें जा रहें हैं तथा बिना मास्क पहनकर घूमने वाले लोगों से चालानी कायर्वाही भी की जा रही है, जिले के नगरीय क्षेत्रों में 01 अगस्त को 87 लोगों से 12 हजार 400 रूपये का अर्थदण्ड की वसूली की गई।

 नगरपालिका कांकेर में 22 लोगों से 02 हजार 200 रुपए, नगर पंचायत नरहरपुर में 01 हजार रुपए, नगर पंचायत चारामा में 01 हजार 600 रुपए, नगर पंचायत पखांजूर में 13 लोगों से 01 हजार 300 रुपए, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 52 लोगों से 05 हजार 200 रुपए और नगर पंचायत अंतागढ़ में 01 हजार 100 रुपए अर्थदंड से दण्डित किया गया। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में प्रतिदिन मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों पर कायर्वाही की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें