पटेवा : 93 पौवा अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

पटेवा : 93 पौवा अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस ने 02 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पटेवा का लक्ष्मी यादव एवं मन्नू लाल दीवान नाम का व्यक्ति डिस्कवर मो0सा0 क्रमांक CG 06 PA 4684 में झलप तरफ से पटेवा की ओर अवैध शराब लाने की सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ गवाहो को साथ लेकर बस स्टैण्ड के पास NH 53 रोड पटेवा में घेराबंदी किया. झलप तोरला पडाव की ओर से आ रही डिस्कवर मो0सा0 क्रमांक CG 06 PA 4684 में दो व्यक्ति आये जिसे रोककर पकडे मो0सा0 में दोनो व्यक्ति के बीच सीट में सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर दो कार्टुन रखे मिला मो0सा0 चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मी यादव पिता सुरीत यादव उम्र 24 साल निवासी पटेवा एवं पीछे में बैठे व्यक्ति अपना नाम मन्नू लाल दीवान पिता स्व0 मोहन लाल दीवान उम्र 50 साल साकिन पतईमाता थाना पटेवा का रहने वाला बताया पूछताछ पर झलप तरफ से शराब बिक्री हेतु लाना बताये।

जिसके कब्जे से बजाज डिस्कवर मो0सा0 क्रमांक CG 06 PA 4684 कीमती 15,000 रू0 एवं मो0सा0 में सफेद प्लास्टिक बोरी अंदर एक कार्टुन में कुल 48 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल जुमला 8640 एमएल कीमती 5,760 रू0 एवं दूसरे कार्टुन में कुल 45 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 8100 एमएल कीमती 3,600 रू0 कुल 93 पौवा जुमला 16,740 एमएल कीमती 9,360 रू0 एवं एक नग नीले रंग का रेडमी कंपनी मोबाईल 5,000 रू0 तथा नगदी रकम 200 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया. आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें