सरायपाली : तेज रफ्तार स्कुटी वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ्तार स्कुटी वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत छिन्दपाली चौक के पास तेज रफ्तार स्कुटी वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुकांति यादव ने पुलिस को बतायी कि 17 जुलाई 2021 के सुबह वह अपने पति सेत कुमार यादव के साथ अपने टीवीएस मोटर सायकल क्रमांक CG 06 B 3876 से मायके ग्राम खम्हारपाली गयी थी जो वहां से वापस दोनो अपने टीवीएस मोटर सायकल से आ रहे थे कि करीबन 04-05 बजे शाम छिन्दपाली चौक पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कुटी क्रमांक CG 06 GQ 1421 का चालक लडकी द्वारा अपने स्कुटी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके पति सेतकुमार यादव के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट करने से वह और उसके पति मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे उसके सिर, बाये हाथ, दोनो पैर एवं कमर में चोट आयी जिससे वह बेहोश हो गयी।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्कुटी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें